Search

कोडरमा :  विद्यालयों, सांस्कृतिक संगठनों सहित प्रशासनिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

 उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने  बागीटांड़ स्टेडियम पर झंडोत्तोलन किया

 Koderma :   गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने  बागीटांड़ स्टेडियम पर झंडोत्तोलन किया. उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल एवं एनसीसी कैडेट तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट को सलामी दी गयी. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों को सुलभ तरीके से उपलब्ध कराये जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार‘कार्यक्रम चलाया गया. अभियान के तहत कोडरमा जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 172 शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें कुल एक लाख पचहत्तर हजार चालीस आवेदन निबंधित किये गये, जिनमें से एक लाख दस हजार बहत्तर आवेदन का निष्पादन कर लिया गया है.

महिला भागीदारी में कोडरमा जिला, राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पर है

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर अबतक कुल 49,672 (उन्नचास हजार छः सौ बहत्तर) आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन प्राप्त सभी आवेदनों में से प्रखण्ड स्तर पर सत्यापन के उपरांत कुल 20,366 (बीस हजार तीन सौ छियासठ) लाभुकों का सत्यापन कर उन्हें आवास का लाभ दिलाये जाने के लिए चिन्ह्ति किया गया है. साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए शुरू की गयी गुरूजी क्रेडिट कार्ड‘‘ योजनान्तर्गत अबतक कुल 8914 (आठ हजार नौ सौ चैदह) आवेदन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जिनपर कार्रवाई की जा रही है.   मनरेगा अंतर्गत 2023-24 में माह जनवरी 2024 तक 18 लाख 12 हजार मानव दिवस का सृजन किया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 51.76 प्रतिशत रही. महिला भागीदारी में कोडरमा जिला, राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पर है. ............................................................

 एमआर ग्लोबल स्कूल चराडीह में गणतंत्र दिवस मनाया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/dhumdham.gif"

alt="" width="600" height="400" />  Koderma :  एमआर ग्लोबल स्कूल चराडीह में धूम-धाम से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. प्रातः 9:30 विद्यालय की निर्देशिका मीरा देवी ने झंडोतोलन किया, इस अवसर पर सैकड़ों अविभावक उपस्थित थे. निदेशिका मीरा देवी ने कहा कि यह दिन हमें बहुत सौभाग्य और बलिदान से मिला है. वहीं सभा को सम्बोधित करते हुवे शिल्पी सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत में पूर्णरूप से संविधान लागू किया गया और अपना देश भारत एक महान गणतंत्र देश बना. कहा कि यदि हम अपने इतिहास को देखें तो यह दिन हमें यूँ ही नहीं मिला है बल्कि हमारे देश के अनेक देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. शिल्पी सिंह ने कहा आप छात्र/छात्राएं ही कल के देश के भविष्य है.   सभा को   पूर्व मुखिया महेश यादव ने भी सम्बोधित किया. झंडोतोलन के बाद विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर के स्वक्षता मिशन, बुजुर्गो को सम्मान, पर्यावरण सुरक्षा और पर समाज को बहुत सारा सन्देश दिया. ............................................................

श्री कोडरमा गौशाला प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Goshala.gif"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma :  श्री कोडरमा गौशाला प्रांगण में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गौशाला समिति के उपाध्यक्ष  महेश दारुका ने झंडा फहराया.  इस अवसर पर संरक्षक श्याम सुंदर सिंघानिया, रामकरण सिंह, संजय अग्रवाल, जितेंद्र कुमार अरुण, पवन चौधरी, सज्जन शर्मा , संजीव अग्रवाल, विनोद सिन्हा,अवतार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद इसके अलावे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक एवं विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. झंडा फहराने के बाद मिठाइयां बांटी गयी. संदेश दिया गया कि गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन हमारी संस्कृति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि देश उन्नत और विकसित हो सके. ............................................................

ग्रिजली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया   गणतंत्र दिवस समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Grijli.gif"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma :  तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में 75वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय की उप प्राचार्या अंजना कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अंतर सदन मार्च पास्ट तथा परेड की सलामी ली.  उन्होंने एकता, विविधता और प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों से समाज में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया. इस क्रम में छात्रों के द्वारा अंतर सदन परेड प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया. उतरी सदन प्रथम, पश्चिमी सदन द्वितीय, दक्षिणी सदन तृतीय एवं पूर्वी सदन चतुर्थ स्थान पर रहे. विजेता सदन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर देशभक्ति के रंग में सराबोर  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. छात्र अतिशय जैन ने हिंदी में, छात्र नेमतुल्लाह ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया.  छात्रा कुमारी ख़ुशी ने स्वामी विवेकानंद जी के वेश में भाषण दिया.  छात्रा ज्योति यदुवंशी और लवली कुमारी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया. छात्र शौर्य एवं ग्रुप और जिया एवं ग्रुप ने सामूहिक नृत्य कर  सभी  को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल रहे 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार चौधरी, बुद्ध देब नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक पंकज उपाध्याय, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर सुनील साव, कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार, कुमार राजीव, थर्ड अफसर अभिजीत आनंद, दीपक पांडेय, शिबू कुमार, वंदना चक्रबोर्ती, शफीक आलम, सौरभ दास, कुंदन कुमार, शालिनी सिन्हा, रवि दत्त पांडेय, बनानी नियोगी, सलोनी भदानी, सूजन कुंडू, सुप्रतिम बोस, कृष्णा कुमार, राजेंद्र पंडित, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रमणि सिंह, नागेंद्र कुमार, स्वरुप रॉय, नरेश कुमार यादव, अमरेश कुमार, आदि का योगदान सराहनीय रहा. कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुष्का भदानी, अनन्या राज कश्यप, संस्कृति सहाय और मणि यादव ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विजय कुमार सिंह ने किया. ............................................................  

बचपन प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Bachpan.gif"

alt="" width="600" height="400" />   Koderma :   बचपन प्ले स्कूल अ यूनिट ऑफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया. कड़कड़ाती सर्दी और घना कोहरा भी गणतंत्र दिवस के प्रति बच्चों के उत्साह को कम न कर सका. स्कूल ड्रेस में सजे-धजे बच्चे हाथों में तिरंगा लिए स्कूल पहुंचे. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्राचार्या नीरजा ने झंडा फहरा कर  राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी देकर की. उसके पश्चात स्कूल के छात्रों अर्पित गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह, अंकिता राज, षामिया प्रवीण, जिगिषा जैन, रितिका राज ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन गीत गाकर रंगा रग कार्यक्रम की शुरुआत की.

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे शामिल हुए 

फिर छात्र यज्ञ जैन ने अंग्रेजी तथा काष्वी वैभव ने हिंदी भाषण के माध्यम से बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया. कक्षा पीजी से यूकेजी तक के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मी बाई के वेश में नजर आये.    शाम्भवी, धैर्य प्रताप सिंह, प्रअक्षय सिंह, श्रेयान रंजन, अंश कु सिंह, रिषभ राज, तृषि प्रकाश शाह, लॉरिक यादव, दक्ष आर्या, अयांश आर्या, आष्वी आदि इसमें शामिल हुए.

बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

स्कूल के बच्चों नित्या, नैवेधी, ईशानी केडिया, हर्षाली कंदवे, सारविका मोदी, आराध्या ने पांव में पायल रिमिक्स गाने की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम में धमाल मचा दिया. इसके पश्चात अंतर्सदन डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.   स्कूल की प्राचार्या नीरजा ने कहा हमारा संविधान हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी एक समान और एक ही देश के नागरिक हैं.  बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन बच्चे नैना नीरव व अर्नव भदानी ने किया. कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ. कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, सीसीए प्रभारी सदफ नाज, दिशा सोनी, रश्मि सूद, सूरज कुमार, काशीनाथ कुमार, मुकेश कुमार, संजू कुमारी, श्वेता अग्रवाल, गुरजीत कौर, सोनी गुप्ता, मनीषा कुमारी, दिव्याली कुमारी, नेहा लाल, प्रियम, ज्योति, शालिनी, श्रुति, पूनम तेजपाल, ईशिका नंदी, सीमा पंडित, सुनीता कुमारी, सुप्रिया, ब्यूटी, अंजली सलूजा, नेहा गुप्ता, रितिका पाण्डेय, अंजली कुमारी, डिम्पल, साक्षी, निधि सिंह, रिद्धिमा, श्रुति, शैलजा सेठ, प्रतिमा शर्मा, प्रतीक जैन, अनिल यादव, रजनीश कुमार, मनीमाला दत्ता, अर्चना सिन्हा विकास गुप्ता एवं विद्यालय के सभी षिक्षिकेत्तर कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा. ............................................................

शिव वाटिका में  दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम  

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/shiv-vatika.gif"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma :   75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. आरएमएमहाई स्कूल चंदवारा की बच्चियों के सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. नटखट प्ले स्कूल के छोटे छोटे बच्चों द्वारा कौमी एकता पर बहुत शानदार प्रस्तुति की. झारखंड आवासीय विद्यालय डोमचांच की बच्चियों द्वारा जय भारती वंदे भारती पर प्रस्तुत किया, बच्चियों की इस प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. सेक्रेट हार्ट स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा रैंप वॉक ऑफ फ्रीडम फाइटर किया, जिसमें भारत देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानी के संदेश को बताया. किड्जी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा योगा के माध्यम से वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया,

बच्चियों की  प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया

इस नृत्य को देखते हुए हॉल तालियों की गरगहट से गुंज उठा. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा के बच्चियों ने देश मेरा रंगीला गाने पर डांस किया, बच्चियों की इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया. मेरेडियन के बच्चों ने केशरी रंग पर शानदार प्रस्तुति किया. सीडी बालिका उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया के बच्चियों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मताधिकार के महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जयनगर की बच्चियों ने मोरा झारखंड लोक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा के बच्चियों द्वारा सामूहिक गायन प्रस्तुत किया.

बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति प्रदान किये गये

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय/बच्चों को शील्ड व प्रशस्ति प्रदान किया गया.  सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य, गायन, नाटक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले को विधायक कोडरमा डॉ नीरा यादव, उपायुक्त मेघा भारद्वाज, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह द्वारा शील्ड प्रदान किया गया. तृतीय स्थान पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय डोमचांच , द्वितीय स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जयनगर और प्रथम स्थान पर नटखट प्ले स्कूल रहा. वहीं मौके पर एएसपी प्रवीण पुष्कर, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, डीआरडीए निदेशक गोरांग महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. ............................................................  

शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/shiv-tara.gif"

alt="" width="600" height="400" />   Koderma :  शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया.   प्रातः 8:55 पर गणमान्य लोगों के द्वारा भारत माता पूजन  किया  गया. 9:00 बजे विद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव सुभाष प्रसाद बरनवाल ने झंडोत्तोलन किया. 9:55 बजे से  विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  झंडोत्तोलन कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश सिंह, कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष नारायण सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय और फौजी गौतम सिंह इत्यादि उपस्थित रहे.

विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा नृत्य, गीत ,भाषण की प्रस्तुति की गयी 

शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के  पूर्व संरक्षक ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला.  विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस आयोजन पर काफी विस्तार से प्रकाश डाला.  सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा नृत्य, गीत , भाषण की प्रस्तुति दर्शकों के द्वारा काफी सराही गयी.  देश की गणतंत्र को सदा अक्षुण्ण रखने के लिए विद्यालय परिवार एवं भैया बहनों में काफी उत्साह देखा गया.  बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लिये अपने गालों पर तिरंगा स्टीकर लगाये  अपने हाथों में केसरिया, सफेद, एवं हरी पट्टी लगाये हुए काफी खुश नजर आ रहे थे. इस अवसर पर विद्यालय के कुछ पूर्व छात्रों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई . कार्यक्रम में आचार्य बृजेश अनल, आनंद कुमार सिंहा ,आनंद प्रकाश ,कृष्ण चंद कन्हैया, नागेश सिंहा, रवि रंजन ,आनंद कुमार सिंहा, आनंद प्रकाश, अरुण कुमार, बबलू प्रजापति, राजेश्वर सिंह ,दुष्यंत पांडे,आचार्या रविता उपाध्याय ,श्वेता सिंहा , रिंकी सिंह, अल्पा कुमारी ,सोनम कुमारी शामिल हुए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp