Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने से नाराजगी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Koderma : झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गांधी स्कूल चौक से चंदवारा प्रखंड के जमकट्टी तक सड़क बनाई जा रही है. आरोप है कि गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. हरली बिरसोडीह ग्राम के मुखिया वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि पहले से बने हुए रोड मात्र 6 महीने में टूट गया और नया रोड जो बन रहा है उसकी क्वालिटी भी खराब है जो 6 महीना भी नहीं चलेगा. उनकी मांग है कि रोड गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ रोड बने. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-stopped-bjp-workers-going-to-ranchi-to-lay-siege-to-the-secretariat-at-bandgaon/">चक्रधरपुर

: सचिवालय घेराव करने रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बंदगांव में रोका

3 करोड़ 84 लाख रूपये में बन रही सड़क

पुराने सड़क को तोड़कर बोल्डर मिलाकर डस्ट के साथ नयी सड़क बनायी जा रही है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. स्थानीय मोहन यादव ने कहा कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही है, जिसकी लागत 3 करोड़ 84 लाख रुपए है. मगर सड़क के घटिया निर्माण से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. मौके पर देवेंद्र यादव, पंकज यादव, मोहन यादव, सुरेश यादव, अशोक यादव, मनीष यादव, अखिलेश यादव, मोती कुमार, गंगा यादव, उपेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :राज्य">https://lagatar.in/top-priority-is-to-listen-pain-people-state-and-remove-it-hemant-soren/">राज्य

की जनता का दर्द सुनना और उसे दूर करना है सर्वोच्च प्राथमिकताः हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही