Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड के वार्ड सदस्य पद के परिणाम घोषित

Advertisement
Advertisement
Koderma: पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के परिणाम समय से निकाले जा रहे हैं. इसके लिए बूथ केंद्र पर पहले से ही पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. इसमें कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के वार्ड सदस्य पद के मतगणना के परिणाम निकाले गये. इसमें वार्ड सदस्य पद के लिए महुगांय पंचायत के वार्ड नंबर 6 से शंकुतला देवी, वार्ड नंबर 7 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 9 से सकीना खातून, वार्ड नंबर 10 से जुबैदा खातून, वार्ड नंबर 11 से तंजीम खां और महुगांय के ही वार्ड नंबर 12 से सरफुदीन खां निर्वाचित हुए. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कादोडीह पंचायत के वार्ड नंबर 1 से सुधीर गुप्ता, वार्ड नंबर 2 से हेमंती देवी, वार्ड नंबर 3 से विजय साव, वार्ड नंबर 4 से मुनिका देवी, वार्ड नंबर 5 से गीता देवी, वार्ड नंबर 6 से राजेंद्र प्रसाद वर्मा, वार्ड नंबर 9 से रेणु देवी, वार्ड नंबर 10 से चमेली देवी, वार्ड नंबर 12 से सोनी कुमारी और वार्ड नंबर 13 से प्रदीप कुमार यादव ने जीत दर्ज की. वहीं तेलोडीह पंचायत के वार्ड नंबर 1 से फूसवा देवी, वार्ड नंबर 6 से विनोद कुमार रविदास, वार्ड नंबर 7 से कौशल्या देवी और वार्ड नंबर 8 से बबीता देवी विजयी हुईं. इसे भी पढ़ें-   अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है 
इसके अलावा जिले के मरकच्चो प्रखंड के मुखिया पद के दूसरे चरण की मतगणना हुई. इसमें कुछ पंचायतों के मुखिया पद के परिणाम घोषित किये गये हैं. इसमें डगरनवां पंचायत से शोभा देवी, देवीपुर पंचायत से बेदू साव, मुर्कमनाय पंचायत से उषा देवी, नावाडीह पंचायत से वैजंती देवी, पुरनानगर पंचायत से ललिता देवी, चोपनाडीह पंचायत से पूनम कुमारी, महुगांय पंचायत से सुनील यादव, कादोडीह पंचायत से केदार यादव, तेलोडीह पंचायत से टीपन पासी और मरकच्चो उत्तरी पंचायत से रंजीत कुमार सिंह मुखिया पद के विजयी घोषित हुए. हालांकि अब भी मतगणना जारी है. इसे भी पढ़ें-   क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही