Search

 
 
 

कोडरमा: जिला परिषद सदस्य के 3 सीट के परिणाम घोषित

 
Koderma: मंगलवार को कोडरमा जिले के तीन जिला परिषद सीट के परिणाम घोषित हुए. देर शाम को घोषित नतीजों में महेंद्र प्रसाद यादव, निर्मला देवी और नीतू यादव ने बाजी मारी. कोडरमा भाग 5 से महेंद्र प्रसाद यादव ने महज 38 वोटों से जीत हासिल की. यहां महेंद्र प्रसाद यादव को 3904, संतोष कुमार को 3866 और मोहम्मद मजाहीर को 2765 वोट मिले. इसे भी पढ़ें-   हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-government-and-rajya-sabha-elections-are-both-separate-avinash-said-there-is-no-displeasure-among-congress-mlas/">हेमंत

ने कहा-  सरकार और राज्यसभा चुनाव दोनों अलग-अलग, अविनाश ने कहा- कांग्रेस विधायकों में नहीं है कोई नाराजगी 
हालांकि दूसरे नंबर पर रहे संतोष कुमार ने लिखित रूप से आवेदन देकर रिकउंटिंग की मांग की है. वहीं भाग 6 से जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में नीतू यादव निर्वाचित हुईं. नीतू यादव को 7878, पूजा कुमारी को 6571 और अमरिता सिंह को 4176 वोट मिले. वहीं भाग 8 (जयनगर) से जिला परिषद की निवर्तमान उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव को 5 हजार से अधिक वोटों से हराया. निर्मला देवी को 11338, सुरेश यादव को 4601 और आयुब खान को 2211 वोट मिले. इसे भी पढ़ें-    जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/conflict-in-jmm-congress-has-stopped-top-congress-leaders-including-avinash-pandey-met-chief-minister-hemant/">जेएमएम-कांग्रेस

में अंर्तकलह पर विराम !, मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही