Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : संजीवनी अकादमी का रिजल्ट घोषित, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Koderma : चंदवारा प्रखंड के नंदनगर रोड स्थित संजीवनी अकादमी में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई. साथ ही शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय  संरक्षक मनोज मोदी ने जबकि संचालन प्रबंध निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत विद्यालय की छात्रा खुशी, निशा, सोनम व लक्की  ने स्वागतगान गाकर किया. मौके पर नए सत्र 2023-24 में पढ़ाई को लेकर चर्चा की गई. वहीं अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को कई सुझाव दिये. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-labor-kisan-sangharsh-rally-on-5th-april-a-large-number-of-people-left-for-delhi/">कोडरमा

: 5 अप्रैल को मजदूर किसान संघर्ष रैली, बड़ी संख्या में लोग दिल्ली रवाना

विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

मौके पर विद्यालय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि संजीवनी अकादमी हमेशा बेहतर शिक्षा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढसंकल्पित है. वहीं  निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने  परीक्षा फल परिणाम की घोषणा की. जूनियर सेक्शन से नर्सरी में रंजन, विद्या, चाहत एलकेजी में राजवीर, रिद्धि राज, आराध्या व मानस, यूकेजी में  छाया, आरुषि, कनिष्का ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं वर्ग प्रथम में आदित्य राज, नितिन, सुशांत, वर्ग द्वितीय में बलराम, रितेश व कुशाग्र, वर्ग तृतीय में प्रिंस, अनन्या व अमित, वर्ग चतुर्थ में सृष्टि, आयुषी व शुभम, वर्ग पंचम में शैल्य, परी व सोनम, छठी क्लास में स्वयं प्रभा, बिट्टू राणा व सन्नी, वर्ग सप्तम में खुशी व पीयूष ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ppp-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सफलता के लिए परिश्रम ही एकमात्र उपाय- निदेशक

मौके पर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को निदेशक ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों के हाथों पुरस्कृत करवाया और भविष्य के लिए और बेहतर करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है. कड़ा परिश्रम ही सफलता का एक मात्र उपाय है. जो परिश्रम करते हैं वो हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-not-studying-in-bbmku-will-now-get-degree-by-fighting/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पढ़कर नहीं, अब लड़कर लेंगे डिग्री
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ppp.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर मनोज मोदी, चंदवारा पूर्वी की उप मुखिया अनिता देवी, अभिभावक रामचंद्र यादव, लखन शर्मा, अनिल मोदी, विकास  वर्णवाल, रवि पंडित, चंद्रभूषण कुमार, पूजा देवी, कविता देवी, सिकेंद्र मोदी, परमेश्वर यादव, नंद किशोर पांडेय, बबलू सिंह, रंजीत साहा समेत कई अभिभावक एवं शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही