Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में रिटायर्ड जवान ने फायरिंग की, गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma :  सियालदह एक्सप्रेस में एक यात्री के फायरिंग करने की खबर सामने आ रही है. यह घटना गुरुवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की टीटीई से टिकट को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद उसने टीटीई पर गोली चला दी. गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी. बताया जाता है कि आरोपी शराब के नशे में धुत था. गोली चलाने वाले की पहचान सिख रेजिमेंट के रिटायर जवान  हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है. ट्रेन में गोली चलने की खबर के बाद ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों ने तुरंत गोली चलाने वाले को गिरफ्तार किया. साथ ही उसके पास रखी रिवाल्वर को जब्त कर ली. कोडरमा जीआरपी ने आरोपी जवान को मेडिकल जांच के लिए भेजा है. (पढ़ें, रुडसेट">https://lagatar.in/total-6-news-from-around-ranchi-including-poultry-farming-training-started-at-rudset-institute/">रुडसेट

संस्थान में मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू समेत रांची आसपास की कुल 6 खबरें)

नशे में धुत था रिटायर्ड जवान हरपिंदर सिंह

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरपिंदर सिंह नशे में धुत था. रिटायर्ड जवान का टीटीई से टिकट दिखाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक राउंड फायरिंग कर दी. वहीं आरोपी द्वारा यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार करने की बात भी सामने आ रही है. पूरा मामला वीवीआइपी ट्रेनों में सुमार 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-8 कोच का है. घटना की सूचना पर धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोडरमा रेलवे स्टेशन की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://lagatar.in/operation-ajay-begins-first-plane-carrying-212-indian-citizens-from-israel-reaches-delhi/">ऑपरेशन

अजय शुरू, इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहला विमान दिल्ली पहुंचा

धनबाद के किसी कोलियरी में प्राइवेट सिक्योरिटी की जॉब करता है आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेना का रिटायर्ड जवान पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है. वह धनबाद के किसी कोलियरी में प्राइवेट सिक्योरिटी की जॉब करता है. वहीं जवान के पास से हावड़ा राजधानी का टिकट मिला है. लेकिन वह धनबाद से सियालदह राजधानी ट्रेन में सवार होकर सफर कर रहा था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-two-elephants-entered-new-camp-area-panic-among-people/">किरीबुरु

: न्यू कैंप एरिया में घुसे दो हाथी, लोगों में दहशत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही