Search

 
 
 

कोडरमा : श्याम शरण में आजा रे की समीक्षा बैठक

 
16 वां अरदास 10 अगस्त को आयोजित करने का लिया गया निर्णय Koderma : श्याम शरण में आजा रे की एक समीक्षा बैठक झूमरी तिलैया ब्लॉक रोड स्थित विवेक सहल के कार्यालय सभागार में हुई. बैठक में आगामी 10 अगस्त को राम लखन सिंह यादव कॉलेज रोड रितेश दुगड़ के निवास स्थल पर 16 वां अरदास कीर्तन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाने के साथ साथ अखंड ज्योत और भजनों का कार्यक्रम अयोजित किया जाएगा. वहीं सावन माह को लेकर शिव वाटिका में सुजीत लोहनी के सहयोग से भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए रवि दाहिमा ने कहा कि झुमरी तिलैया में आयोजित हो रहे अरदास कीर्तन को हजारीबाग रोड सरिया में भी वहां के श्याम प्रेमियों के द्वारा शुरू करने की योजना है. इसके लिए सरिया के पंकज अग्रवाल ने झुमरी तिलैया के श्याम शरण में आजा रे के सेवादारों को आमंत्रित किया है. 29 अगस्त को सेवादार सरिया में पहुंच कर कार्यक्रम की रूप रेखा को तय करेंगे. इसे भी पढ़ें :5">https://lagatar.in/bjp-st-morcha-will-run-mati-roti-beti-bachao-campaign-from-october-5/">5

अक्टूबर से भाजपा एसटी मोर्चा चलाएगा माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान

डेढ़ दर्जन श्याम श्रद्धालु भक्त खाटू धाम राजस्थान के लिये रवाना होंगे

पप्पू सिंह ने बताया की आगामी 28 जुलाई को लगभग डेढ़ दर्जन श्याम श्रद्धालु भक्त खाटू धाम राजस्थान के लिये रवाना होंगे और 29 जुलाई एकादशी पर पूजा अर्चना और भक्ति जागरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. बैठक में बाबा भोले के रुद्राभिषेक कार्यक्रम एवं गिरिडीह श्याम मंदिर में आयोजित हुए भक्ति संध्या कार्यक्रम की सफलता के लिए विपुल चौधरी, संतोष लड्ढा, संजय नरेड़ी को बधाई भी दी गयी.वहीं आय व्यय का ब्योरा संजू पिलानियां ने प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. बैठक की अध्यक्षता मनोज जोशी ने की. बैठक में विवेक सहल, दीपेश जेठवा , रणधीर कप्सीमे , उमंग कंदोई, संजय अग्रवाल, उमेश जोशी सहित कई सेवादार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-school-chalo-campaign-taken-out-for-100-enrollment/">कोडरमा

: शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकाला गया स्कूल चलो अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही