Search

 
 
 

कोडरमा : डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक, राज्यपाल के आगमन को लेकर विचार विमर्श

 
Koderma : सैनिक स्कूल तिलैया के सभागार में उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में किये गये निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई. इसके बाद राज्यपाल के आगमन को लेकर विचार विमर्श किया गया. आपको बता दें कि सैनिक स्कूल तिलैया के हीरक जयंती के अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आगमन होने वाला है. आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. साथ ही भवन निर्माण विभाग एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को सैनिक स्कूल के संबंध में लिए गए प्रस्तावों पर यथाशीघ्र कार्य कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्राचार्य, सैनिक स्कूल तिलैया, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदवारा, अंचल अधिकारी चंदवारा एवं संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर पर्षद, झुमरी तिलैया, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-18-foreign-students-welcome-in-iit/">धनबाद

: आईआईटी में 18 विदेशी छात्रों का स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही