Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : राजद ने कोडरमा सांसद और विधायक पर बोला हमला समेत 3 खबरें

Koderma : राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा के बैनर तले झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कोडरमा विधानसभा के भावी राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि देश मे भाईचारगी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया जा रहा है. राजद साम्प्रदायिक शक्तिओ के साथ कोई समझौता नही कर सकती. देश मे आपसी भाईचारगी तोड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ संघर्ष करेगी. सुभाष यादव ने कहा कि कोडरमा की जनता कराह रही है, लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक जनता से कन्नी काट लिया हदै. बोकारो के राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा में सांसद और विधायक दोनों ही महिला है, लेकिन महिलाओं के मुद्दे पर ख़ामोश रहती है. उन्होंने कहा कि जो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नही हुई, वो कोडरमा की जनता की कभी नही हो सकती. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bdo-banned-the-salary-of-ae-je-and-panchayat-secretary/">मुसाबनी

: बीडीओ ने एई, जेई व पंचायत सचिव के वेतन पर लगायी रोक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rrrr-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, प्रदेश महासचिव डॉक्टर जावेद अख्तर, प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, युवा प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो सरफुद्दीन अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सरिता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता चरणजीत सिंह, मरकच्चो प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष राम बचन यादव, कोडरमा मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हाई यादव, परवेज खान, मो असलम, मो नसीम, संजय दास, रघुनाथ दास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी खबर

अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssss-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Satgawan:  पुलिस ने गूप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात वैधडीह स्थित शराब दुकान के पास दो लोगों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया़. थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई सुजीत कुमार सिंह ने दलबल के साथ छापेमारी की और शराब दुकान के एक घर के पास से इन्हें गिरफ्तार किया़ गया. गिरफ्तार आरोपियों में 20 वर्षीय सुगम्बर कुमार, पिता कृष्णा प्रसाद यादव, दूसरा 25 वर्षीय सुधीर यादव, पिता महेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं. दोनों जिला नालंदा बिहार है़. इनके पास से दो मोटरसाइ्किल प्लसर तथा अपाची जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब वैधडीह स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से खरीदी गयी है़. वे लोग पिछले कई माह से यहां से लगातर शराब व बियर खरीदकर बिहार ले जाते है और ऊंचे दाम पर बेचते हैं. इसे भी पढ़ें :गैर">https://lagatar.in/eklavya-and-ashram-schools-operated-under-non-governmental-organizations-will-be-audited/">गैर

सरकारी संस्थाओं के तहत संचालित एकलव्य एवं आश्रम विद्यालयों का होगा ऑडिट
तीसरी खबर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Markachcho: नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा मधुपुर रेलखंड पर नवादा (पुरनाडीह) रेलवे पुल के समीप बीच पटरी से बुधवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति घर से रेलवे ट्रैक पर टहलने निकला था. कोडरमा-मधुपुर सवारी गाड़ी की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान सुखदेव साव (40 वर्ष, पिता स्व काली साव, ग्राम खरखार, थाना नवलशाही) के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति का दिमागी हालत खराब था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही