Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने नियमित जांच का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, हिट एंड रन मामले समेत कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा समिति, नगर निकाय और थाना की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलायें. प्रेशर हॉर्न पर नियमित कार्रवाई करें. घायलों को मदद करने के लिए जगह जगह पर गुड़ सेमेरिटन को पोस्टर लगायें. डीसी ने कहा कि सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक नागरिक को राज्य सरकार के प्राप्त मार्गदर्शन पर 2000 रूपये की सम्मान राशि दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-police-got-success-three-arrested-with-115-kg-ganja/">रामगढ़

पुलिस को मिली सफलता, 115 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

स्कूल-कॉलेजों में चलायें जागरूकता अभियान : मेघा भारद्वाज

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सड़क दुघर्टना में कमी लाने के लिए विद्यालय और महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के निमित ऑटो स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद झुमरी तिलैया व नगर पंचायत कोडरमा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पर ओवर स्पीटिंग का बोर्ड व साइनेज लगाने की बात कही. इसे भी पढ़ें :कसमार">https://lagatar.in/kasmar-archers-deepak-and-ayush-won-gold-and-silver-medals/">कसमार

: तीरंदाज दीपक व आयुष ने जीता स्वर्ण व रजत पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही