Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीसी ने दिए कई निर्देश

Koderma : समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई. जिला परिवहन पदाधिकारी ने डीसी को सड़क दुर्घटना की स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटना में वृद्धि हुई है. जिसपर रोक लगाने के लिए डीसी ने कई दिशा निर्देश दिये. डीसी ने दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क किनारे सभी पेड़ों में रेडियम स्टीकर लगाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करने व सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में झुमरी तिलैया के हनुमान मंदिर व महाराणा प्रताप चौक की मूर्ति को दूसरी जगह स्थापित करने पर चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें सर्विस लेन बनाने में परेशानी हो रही है. जिसके बाद डीसी ने निर्देश दिया कि जिला परिवहन पदाधिकारी व एनएचएआई के कर्मी भौतिक सत्यापन करेंगे और जहां-जहां सर्विस लेन बनाने में दिक्कत हो रही है, उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/lions-club-femina-handed-over-sanitary-vending-machine-to-jamshedpur-workers-college/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज को लायंस क्लब फेमिना ने सौंपी सेनिटरी वेंडिंग मशीन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही