Search

 
 
 

कोडरमा : रोटरी क्लब ने मनाया हिंदी दिवस

 
Koderma : झुमरी तिलैया रोटरी क्लब ने कोडरमा सभागार में हिंदी दिवस मनाया. सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई. अध्यक्ष विकास सेठ ने स्वागत भाषण दिया. वहीं मौके पर सचिव नवीन जैन, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर कुमार पुजारा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, रितू सेठ, कैलाश चौधरी, रोटेरियन अमित कुमार, प्रवीण बरनवाल, सुरेश सेठी, धर्मेंद्र प्रसाद ने हिंदी दिवस पर अपनी बातों को रखा और कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति है. हिंदी में बात करने से आत्मीयता और सरलता नजर आती है. पूरे देश की आधी आबादी हिंदी राजभाषा को अपना मानती है. हिंदी में जो अपनापन है वह किसी दूसरी भाषा में नहीं है. हमें अपने बच्चों को अपनी राजभाषा में मजबूत बनाना चाहिए. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी औरस्वामी विवेकानंद ने राजभाषा हिंदी को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया. यही कारण है कि आज भारत अपनी संस्कृति और राजभाषा के कारण विश्व गुरु बनने की राह पर है. राजभाषा में देश के मिट्टी की महक आती है. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-directed-the-women-and-child-development-secretary-to-appear/">हाईकोर्ट

ने दिया महिला एवं बाल विकास सचिव को उपस्थित होने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही