Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: रोटरी क्लब ने किया पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

Koderma: बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा यूथ विंग की ओर से किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया. मनीष पेड़ीवाल ने मुख्य अतिथि को व गौरांग पुजारा ने विशिष्ट अतिथि विजय यादव को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया. अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन काफी सराहनीय है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है. मुख्य अतिथि कुमार गौरव ने संस्था के काम को सराहा. साथ ही यूथ विंग के उत्साह और ऊर्जा की सराहना करते हुए उन्हें सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी. मुख्य अतिथि कुमार गौराव व संजय अग्रवाल के फ्रेंडली मैच से टूर्नामेंट की शुरूआत हुई. मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि संस्था की ओर से आगे भी इस तरह का आयोजन किया जायेगा. साथ ही उन्होंने खेल प्रेमियों से विराज होटल कैंपस में पहुंचकर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आनंद लेने व खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की. इसे भी पढ़ेंडुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jmm-meeting-to-make-cms-khatiani-johar-yatra-a-success/">डुमरिया

: सीएम की खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए झामुमो की बैठक

ये रहे मौजूद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitledbbnn.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंच का संचालन शैलेश दारुका ने किया. टूर्नामेंट की व्यवस्था संभालने में संदीप सिन्हा, मनीष गंगवाल, आशीष खेतान, प्रतीक जैन, आशीष छाबड़ा, ईशान जैन, सनी कुमार, विपुल बगड़िया, राहुल मोदी, ने अपना योगदान दिया. रोटरी के सदस्यों में महेश दारूका, राजेंद्र मोदी, कैलाश चौधरी, कुमार पुजारा, कंचन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नवीन आर्य, विकास सेठ, रितु सेठ, अंजना केडिया, माला दारुका, ज्योति पुजारा, सुजीत अम्बष्ठ, श्रेया केडिया, डॉ उपेन्द्र भदानी, नीति खेतान, स्नेहा दारुका, सुनील जैन, मुकर्रम, मुकुंद अग्रवाल, विनीत जैन, सिद्धार्थ झांझरी, रितेश दुग्गढ़ सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-one-who-does-not-have-patriotism-he-cannot-even-be-a-devotee-of-shiva-hemlata-shastri/">धनबाद:

जिसमें राष्ट्र भक्ति नहीं, वह शिव भक्त भी नहीं  सकता : हेमलता शास्त्री 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही