Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: RPF ने 8 चेन स्नैचरों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा रेलवे स्टेशन में रविवार को RPF ने एक चेन स्नैचर को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर आरपीएफ ने छापेमारी कर इस गिरोह में शामिल आठ लोगों को पकड़ा. जानकारी के अनुसार दिन के दो बजे वाराणसी आसनसोल पैसेंजर में एक महिला यात्री की सोने की चेन चोरी हो गयी. सूचना मिलने पर RPF की टीम पहुंची. IPF जवाहर लाल और टीम ने उस चेन स्नैचर को पकड़ लिया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-has-taken-steps-towards-bringing-uniform-civil-code-committees-are-being-formed-at-the-state-level/">मोदी

सरकार ने Uniform Civil Code लाने की दिशा में कदम बढ़ाये, राज्य स्तर पर कमेटियां बनाई जा रही हैं   
उसकी निशानदेही पर RPF कोडरमा, गोमो, धनबाद और GRP कोडरमा की संयुक्त टीम बनायी गयी. टीम ने धनबाद स्टेशन के पास स्थित गरीब रेस्ट हाउस में छापेमारी की. इसमें टीम ने एक चोर को पकड़ा. टीम ने उसके पास से महिला यात्री का और एक अन्य पुरुष यात्री का सोने का चेन बरामद किया. साथ ही टीम ने इस गैंग में शामिल सभी आठ अभियुक्तों को पकड़ लिया. पूछताछ में सभी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. कोडरमा रेल पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-praises-santhali-professor-shripati-tudu-in-mann-ki-baat-mentions-char-dham-yatra-yoga-day-startup/">पीएम

मोदी ने मन की बात में संथाली प्रोफेसर श्रीपति टुडू की तारीफ की,चार धाम यात्रा, योग दिवस, स्टार्टअप का जिक्र किया  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही