Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आरपीएफ ने ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Advertisement
Advertisement
Koderka : रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट का कारोबार करने के मामले में गुरुवार को उमा शंकर राम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से प्राप्त डाटा के आधार पर झुमरीतिलैया शहर के पानी टंकी रोड स्थित मोड़ के समीप बैग दुकान के संचालक उमाशंकर राम (पिता स्वर्गीय जागो राम) चंदवारा निवासी को गिरफ्तार किया गया है. निरीक्षक प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि रेलवे बोर्ड से प्राप्त डाटा के सत्यापन के दौरान आरपीएफ कोडरमा की टीम के द्वारा जब उक्त बैग दुकान में छापेमारी की गयी, तो दुकान पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम उमा शंकर राम (पिता जागो राम) बताया. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-kolebira-reached-the-deputy-commissioner-to-take-stock-of-the-development-work/">सिमडेगा

: विकास कार्य का जायजा लेने उपायुक्त पहुंचे कोलेबिरा

चार पर्सनल यूजर आईडी पाये गये

इसके बाद जब रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने उसके मोबाइल को चेक किया तो मोबाइल में चार पर्सनल यूजर आईडी पाये गये. जिसमें आगामी यात्रा के लिए तीन टिकट काटे हुए पाए गए. जिसकी कीमत 4959 रुपए है. वहीं पूर्व में यात्रा के लिए काटे गए 22 रेलवे ई-टिकट का ब्यौरा प्राप्त हुआ. जिसके तहत  44661 रुपये के टिकट काटे गये थे. इस मौके पर बैग दुकान के संचालक उमाशंकर राम से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सभी टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए काटे गए हैं. जिसे प्रत्येक व्यक्ति से कमीशन के रूप में 300 से 400 अधिक लिया गया है. रेल ई-टिकट का अवैध कारोबार करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने बैग दुकानदार उमाशंकर राम को गिरफ्तार करते हुए उसके मोबाइल और टिकट बनाने में उपयोग किए जा रहे अन्य उपकरणों को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.  बाद में उसे धनबाद रेल न्यायालय भेज दिया गया . वहीं इस मामले को लेकर रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही