Search

 
 
 

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल की विशाल जीत, 356 रनों से दी करारी मात

 
Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में सेक्रेड हार्ट स्कूल और कौंडिण्या पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया. सेक्रेड हार्ट स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 399 रन का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें प्रियेश ने 134, अमन ने 70 और सागर कुमार ने 29 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए कौंडिण्या पब्लिक स्कूल की ओर से सागर कुमार 3, अनमोल गौतम 2 और फरहान कुरैशी ने 2 विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कौंडिण्या पब्लिक स्कूल की टीम 11.2 ओवर में 43 रन बनाकर ढेर हो गई. कौंडिण्या की ओर से फरहान कुरैशी ने 10 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए सैक्रेड हार्ट स्कूल की ओर से बिपिन ने 8 और शौकत अली ने 2 विकेट लिए. इसे भी पढ़ें: बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-insurance-workers-opposed-the-policies-of-the-government-by-forming-a-human-chain/">बोकारो

: बीमा कर्मियो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया सरकार की नीतियों का विरोध

ये रहे मौजूद

मैन ऑफ द मैच सैक्रेड हार्ट स्कूल के बिपिन कुमार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी राकेश पांडेय और आलोक पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया. मैच में अंपायर आभास मुखर्जी, आशीष यादव थे. मौके पर केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, आलोक पांडेय, कोडरमा कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह, सुमन कुमार, स्कूल टूर्नामेंट के चेयरमैन सुरेंद्र प्रसाद, कुंदन राणा, रवि यादव, विशाल यादव, अविनाश कुमार, मोहम्मद इदरीश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-mangilal-rungta-plus-two-school-did-industrial-tour/">चाईबासा

: मांगीलाल रूंगटा प्लस टू स्कुल के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही