Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान ने निकाली स्वर्वेद यात्रा

Jhumri Tilaiya : सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान झुमरीतिलैया के तत्वावधान में "स्वर्वेद यात्रा" का आयोजन बुधवार को किया गया. शोभा यात्रा के पूर्व झांकी निकाली गई. मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी ने कहा कि स्वर्वेद सद्गुरु सदाफल देव द्वारा रचित महा ग्रंथ है, जो कि विशुद्ध अघ्यातमिक ग्रंथ है. स्वर्वेद में संसार की समस्त समस्याओं का समाधान निहित है. स्वर्वेद स्वंय को तत्पश्चात परमात्म तत्व को जानने का साधन है. जन-जन तक इसको पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वभर में एक साथ, एक दिन, एक समय इस यात्रा का आयोजन किया गया. स्थानीय संस्था द्वारा आयोजित यह यात्रा गांधी स्कूल मार्ग स्थित सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग आश्रम से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा झंडा चौक तक पहुंची एवं पुनः आश्रम पहुंच कर इस यात्रा का समापन हुआ. इस यात्रा का शुभारंभ निवर्तमान, वर्तमान वार्ड पार्षद बाल गोविंद मोदी द्वारा श्वेत ध्वज फहरा कर किया गया. संयोजक  राजेन्द्र मोदी, बीरेन्द्र मोदी, महेश सिन्हा, प्रो. शशिकांत, एनके शर्मा, सुरेश सेठ, सुरेश गुप्ता, उत्तम रजक, गोविंद रजक, अनिल सेठ, चन्द्र शेखर जोशी, दीपू साव, जयंत कंधवे, सुभाष जैन रणधीर कपसिमें एंव मातृ शक्ति  सुनीति सेठ, रुक्मणी जोशी, मंजू वर्णवाल, प्रेमलता कपसिमे, आभा केसरी, शोभा कपसिमे, मिनी कपसिमे संगीता आर्या,उषा शर्मा, सबिया देवी, गुज़री देवी एवं इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में श्वेत ध्वज लेकर, सद्गुरु की महिमा का बखान करते हुए चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही