Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हड़ताली अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों के समर्थन में उतरे सहिया और कर्मचारी

Koderma : झारखंड राज्य एनआरएचएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ हड़ताल पर है. सेवा नियमित व समायोजन करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल 24 दिनों से जारी है. 24 वें दिन हड़ताल के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भी उतर आया है. अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस में सहिया, बीटीटी, स्थाई स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम जीएनएम, अराजपत्रित कर्मचारी आदि भारी संख्या में शामिल हुए. जुलूस में हेमंत सरकार होश में आओ, अनुबंध कर्मियों को स्थायीकरण करना होगा, समान काम का समान वेतन देना होगा, सभी को न्यूनतम 26 हजार वेतन देना होगा जैसे नारे लगाए जा रहे थे. इसे भी पढ़ें:डुमरिया">https://lagatar.in/ghatshila-nomani-action-committee-staged-a-sit-in-at-ucil-hospital-chowk-demanding-planning/">डुमरिया

 : नाबालिग लड़की को भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

सरकार वादे से मुकर रही- संजय पासवान

जुलूस सदर अस्पताल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई सभा को सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान, जिला संयोजक रमेश प्रजापति, जिप सदस्य महादेव राम, कर्मचारी महासंघ के जिलामंत्री शशि कुमार पांडेय, दिनेश रविदास, पिंकी कुमारी, सुभाष चंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, अनुबंध कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव यादव, सहिया संघ के एसटीटी नीरज कुमार, प्रकाश चन्द्र राय, जयप्रकाश यादव, पूनम कुमारी, ममता कुमारी आदि ने सम्बोधित किया. हड़ताली कर्मियों को सम्बोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि इस हड़ताल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गी है. एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी पिछले 17 से 18 वर्ष से अनुबंध पर का काम कर रहे हैं. चुनाव के पहले उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन सरकार अब मुकर रही है. एक तरफ स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना महामारी के समय बीमारी से लड़ने वाले योद्धा के रुप में करोना वारियर्स कह कर, फुल-मालाएं पहना कर सम्मानित किया गया. दूसरी ओर इनकी मांगों पर सरकार आख बंद किए हुए है. इसे भी पढ़ें:Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-cm-took-cognizance-life-of-12-primitive-tribe-families-will-change-with-sick-tuna-sabar/">Lagatar

Impact : सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार टुना सबर के साथ 12 आदिम जनजाति परिवारों का बदलेगा जीवन

‘राजभवन कूच करेंगे सरकारी कर्मचारी’

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अनुबंध कर्मियों की मांगें नहीं मानी गई तो राज्यभर के सरकारी कर्मी राजभवन कूच करेंगे. प्रदर्शन में राजकुमार दास, शशिकांत मणि, चंदन किशोर, मनोज कुमार झा, प्रिय रंजन, रामकृष्ण गिरी, ममता कुमारी, महेश कुमार, कृष्णकांत मणि, सुलेखा देवी, लीलावती देवी, उमा देवी, चम्पा देवी, दिप्ती, कलावती शर्मा, विजेता देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, सैबुन निशा, बबीता देवी, सुनैना देवी, आशा देवी, अंजु देवी, वीणा देवी, दशरथ सिंह, मोहन साव, सुरेश प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद यादव, संतोष कुमार, अनुज राणा, सियाराम सिंह, बिरेन्द्र चौधरी, राहुल कुमार शर्मा, प्रकाश यादव, अमृता यादव, ईश्वर दास, करिश्मा, तमन्ना, रिकी, प्रेमलता, संगीता, अर्चना, जफर इकबाल, संतोष कुमार, संजीव राजहंस सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही