Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : एनजीटी की रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी है बालू का उठाव

Advertisement
Advertisement
Koderma : एनजीटी की रोक के बावजूद नवलशाही थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर भंडारण किया जा रहा है. धंधे में बालू माफियाओं का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है. कुछ इसी तरह का मामला नवलशाही थाना क्षेत्र के सिंगपुर क्रेशर मंडी में देखने को मिला, जहाँ बालू माफियाओ द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण कर रात के अँधेरे मे दूसरे शहरों और राज्य में भेजा जा रहा है. बालू का भंडारण मसमोहना व केशो नदी से जेसीबी के सहारे ट्रैक्टरों से उठाव कर क्रशर मंडी में अवैध रूप से डंप किया जा रहा है. बताया जाता है कि बालू का अवैध रूप से उत्खनन का खेल कई महीनों से चल रहा है. इसे भी पढ़ें :चुनाव">https://lagatar.in/modi-government-is-eager-to-betray-the-expectations-of-women-before-elections-abha-sinha/">चुनाव

से पहले महिलाओं की उम्मीदों से विश्वासघात को आतुर है मोदी सरकार : आभा सिन्हा

दिनभर बालू का भंडारण, शाम में ट्रकों से भेजा जाता बाहर

यहां पर दिन भर पहले ट्रैक्टरों व जेसीबी से बालू का भंडारण किया जाता है. और शाम होते ही जमा किये गए बालू को ट्रकों में भरकर प्रतिदिन डोमचांच, कोडरमा होकर बागीटांड स्थित चेकनाका को पार करते हुए बिहार के अन्य शहरों में ले जाकर इसे खपाया जाता है. अवैध उत्खनन का खेल कई महीनों चल रहा है. बावजूद इसमें शामिल लोगों की पहचान तो दूर स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पा रही है. जो काफी आश्चर्य की बात है. मालूम हो कि बरसात के मौसम में एनजीटी द्वारा नदी घाटों से बालू के उठाव पर लगाई गई रोक के बावजूद भी बालू माफियाओं द्वारा आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए बड़े पैमाने पर न सिर्फ बालू का उठाव किया जा रहा है, बल्कि रात के अंधेरे में इसे जिले के अलावा बिहार में भी आपूर्ति की जा रही है.

सरकारी कार्य में भी अवैध बालू का हो रहा इस्तेमाल

इलाके के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पीसी रोड, सरकारी भवन, पुल पुलिया, पेवर ब्लॉक आदि का निर्माण कार्य अवैध बालू पर ही निर्भर है. कई योजनाओं का काम चल भी रहा है. लेकिन सवाल उठता है कि अवैध बालू का चालान संवेदक कैसे विभाग को शो करता है. जबकि विगत कई वर्षों से बालू घाटों की नीलामी जिला खनन विभाग द्वारा नहीं की गई है. तो संवेदक विकास कार्य में बालू का उपयोग कहां से कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-villager-serious-due-to-russell-viper-snake-bite-treatment-underway-in-sadar-hospital/">कोडरमा

: रसेल वाइपर सांप के काटने से ग्रामीण गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही