Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वच्छता कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षु, शिक्षकगण और शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और महाविद्यालय कैंपस की साफ सफाई की. इस मौके पर महाविद्यालय के उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ की आत्मा है. स्वच्छता से हमारा वातावरण शुद्ध होता है और हमें दीर्घ आयु प्रदान करती ह., हम सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वछता को शामिल करते हुए महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत के सपने को साकार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrested-two-members-of-diesel-theft-gang/">धनबाद:

पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

“बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता जरूरी”

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना सह कार्यक्रम पदाधिकरी सौरभ शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता बहुत जरुरी है हमें अपने आस-पास के क्षेत्रों को निरंतर स्वच्छ रखना चाहिए. सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान ने स्वच्छता अभियान को दैनिक जीवन में विशेष रूप से शामिल करने को कहा. इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार दास एवं शिक्षेकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, मुख्तार आलम, दीपक पाण्डेय, निशा कुमारी व अन्य शामिल रहें. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/cm-secretariat-employee-reached-ed-office-with-the-letter/">सीएम

सचिवालय का कर्मी चिट्ठी लेकर पहुंचा ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही