Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : संतोष यादव फिर चुने गए श्री रामनवमी समिति के अध्यक्ष, भव्य रुप से रामनवमी मनाने का निर्णय

Advertisement
Advertisement
Koderma :  श्री रामनवमी महासमिति की बैठक बेलाटांड़ स्थित कलामन्दिर परिसर में  गुरुवार को सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता महावीर मोदी ने की जबकि इसका संचालन चंदन चक्रवर्ती ने किया. मालूम हो कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से रामनवमी समूहिक रुप से नहीं मनायी गयी. इसलिये शहर के विभिन्न अखाड़ों को निमंत्रण देकर बैठक में रामनवमी भव्य तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे महावीर मोदी ने कहा कि 1995 में महा रामनवमी पूजा समिति की नींव रखी गयी थी. तब से लेकर आज तक यह परम्परा चली आ रही है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-state-bar-council-member-ramshubh-singh-met-with-the-adhoc-committee-of-the-bar-association/">जमशेदपुर:

बार एसोसिएसन की एडहॉक कमिटी से मिले स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रामशुभग सिंह
इसकी भव्यता में विभिन्न अखाड़ा समितियों की अहम भूमिका रही है. बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्विरोध नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष यादव को श्री रामनवमी माहसमिति का अध्यक्ष तथा सचिव चंदन चक्रवर्ती को चुना गया. नव चयनित अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि इस बार बहुत ही भव्यता के साथ श्री रामनवमी पूजा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 25 मार्च को कार्यकारणी कमेटी का विस्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-children-will-study-in-a-modern-way-education-department-signed-mou/">दुमका

: आधुनिक तरीके से पढ़ेंगे बच्चे, शिक्षा विभाग ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
श्री यादव ने शहर के विभिन्न अखाड़ा समिति को पुरजोर सहयोग करने की अपील की. मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह, निवर्तमान नप अध्यक्ष प्रकाश राम, भाजपा जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, महामंत्री अनूप जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित, विश्व हिंदू परिषद के मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, अनिल सिंह, दीनानाथ पांडेय, सौरभ यादव, राहुल सिंह, निवर्तमान पार्षद नीलू सिंह, राकेश शर्मा, संजू शर्मा, रवि यादव, माणिक चन्द्र सेठ एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही