Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : शत प्रतिशत नामांकन को लेकर निकाला गया स्कूल चलो अभियान

Advertisement
Advertisement
Koderma/Domchach : डोमचांच प्रखंड के कई पंचायत में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान शिक्षा जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बाल मित्र ग्रामों में मोहल्लों के छात्र-छात्राओं एवं बाल पंचायत के बच्चों ने गांव के वैसे बच्चे जो विद्यालय नहीं जा रहे हैं,उन बच्चों को विद्यालय जाने व नियमित रूप से पढ़ाई करने को लेकर प्रेरित किया गया. साथ ही अनामांकित बच्चों को नामांकन कराने के लिए भी जागरूक किया गया. जागरूकता मार्च में बच्चों द्वारा अशिक्षा, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, बाल विवाह व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नारा लगाकर लोगों में जागरूक लाने का प्रयास किया गया. इसे भी पढ़ें :5">https://lagatar.in/bjp-st-morcha-will-run-mati-roti-beti-bachao-campaign-from-october-5/">5

अक्टूबर से भाजपा एसटी मोर्चा चलाएगा माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/25rc_m_235_25072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

अभिभावकों को भी किया जा रहा प्रेरित

बाल मित्र ग्राम चेचाई की मुखिया शीतल कुमारी ने कहा कि हम बाल पंचायत के बच्चे अनियमित विद्यालय जाने वालो बच्चों को इस अभियान के माध्यम से विद्यालय जाने के लिये प्रेरित कर रहें. साथ ही बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व भी समझा रहे.कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना है. साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है. स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, ग्रामीण, बाल पंचायत, बच्चे एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/ats-arrested-afzal-the-shooter-of-prince-khan-gang/">धनबाद

में आतंक का पर्याय बने प्रिंस खान गिरोह के शूटर अफजल को ATS ने किया अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही