Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : एसडीएम ने बैठक की,कहा-सामाजिक सौहार्द बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी

Advertisement
Advertisement
Koderma : उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर अगामी ईद पर्व को लेकर बिरसा सांस्कृति भवन में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीएम कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया।. जिन स्थानों पर अधिक भीड़ होने की आशंका है, उन स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही गयी. इसे भी पढ़ें-पंचायत">https://lagatar.in/bokaro-police-alert-regarding-panchayat-elections-meeting-with-inter-state-police-officers/">पंचायत

चुनाव को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक सुरक्षा के दृष्टिकोण से अधिक भीड़ वाले मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिये गये. इस दौरान पानी और बिजली की आपूर्ति नियमित रुप से करने को कहा गया. कहा गया कि सभी स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी होगी. कहा गया कि सोशल मीडिया पर जो भी फेक मैसेज फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-ccl-made-beautiful-garden-from-waste-planted-fruit-trees/">बेरमो:

CCL ने कचरे से बनाया खूबसूरत उद्यान, लगाये फलदार पौधे अनुमंडल पदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अफवाह न फैलायें और इसे पोस्ट करने से बचें. पंचायच चुनाव के मद्देनजर करीब 500 लोगों पर 107 की धारा लगायी गयी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है. ईद मिलन और भाई चारे का त्यौहार है और हमें इसे भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. कहा गया कि अगर सभी लोग अपने स्तर से प्रयास करें तो निश्चित तौर पर एक बेहतर मॉडल के रुप में अपने जिले का गौरव बढ़ा सकते हैं. इसे भी पढ़ें-निर्वाचन">https://lagatar.in/sector-magistrates-have-an-important-role-in-elections-bokaro-ddc/">निर्वाचन

में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है : बोकारो DDC अनुमंडल पदाधिकारी ने आम लोगों से भी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना अविलंब स्थानीय बीडीओ,सीओ और थाना प्रभारी को दें. बैठक में मुख्य रुप से डीएसपी मुख्यालय संजीव कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, सिविल सर्जन डॉ. डीपी सक्सेना, जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम, नगर प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल, सभी थाना प्रभारी तथा गणमान्य मौजूद थे.     [wpse_comments_template  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही