Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कैपिटल यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन

Koderma: 17 मार्च 23 को कैपिटल विश्वविद्यालय के परिसर में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका शीर्षक था समाज के विकास में महिलाओं की सहभागिता. इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि डॉ अनवर हुसैन, रिटायर्ड सीनियर सिविल सर्वेंट झारखंड सरकार अतिथि आदित्य कुमार पियूष , एसडीएम रजौली नवादा, डॉक्टर विक्रम कुमार दास, प्रिंसिपल बी वाई एस एन कॉलेज धनबाद, डॉक्टर योगेश चंद्र दास, प्रोफेसर एस एच एम टी टी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर ओम प्रकाश मेहता, डीन एकेडमी एवं निर्देशक डॉ प्रमोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर तेज नारायण, मार्केटिंग प्रबंधक विशाल कुमार यादव एवं तुलसी कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bistupur-robbery-case-found-fake-in-police-investigation-police-engaged-in-action/">जमशेदपुर

: पुलिस जांच में बिष्टुपुर लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस कार्रवाई में जुटी

कुरीतियों को दूर करने पर जोर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि आज भी हम लोग पितृसत्तात्मक समाज में रहते हैं, लेकिन मेघालय के चेरापूंजी में आज भी एक खास जनजातीय है जिसमें महिलाएं ही समाज का प्रधान होती हैं और यह भी विवाहोउपरांत विदाई लड़की की होती है. इस अवसर पर आदित्य कुमार पीयूष ने महिलाओं की भागीदारी के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान किए उन्होंने कहा कि समाज में अभी भी कुरीतियां हैं जिससे दूर करने की जरूरत है. डॉक्टर विक्रम कुमार ने वैदिक काल में स्त्रियों और पुरुषों में बराबर का दर्जा प्राप्त था. प्रोफेसर योगेश चंद्र दास ने कविवर गोपाल दास की पंक्तियों के माध्यम से महिलाओं को जागृत किया. इस कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत गान प्रीति, शीतल, अमीषा एवं रिया के द्वारा प्रस्तुत किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-is-not-able-to-curb-the-game-of-hubba-dabba-running-openly/">किरीबुरू

: खुलेआम चल रहे हब्बा-डब्बा के खेल पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही