Search

 
 
 

कोडरमा : सावित्री बाई फुले बाल मनोविज्ञान संस्थान में सेमिनार आयोजित

 
Koderma: 20 अक्टूबर को सावित्री बाई फुले बाल मनोविज्ञान संस्थान, चाराडीह में अभिभावकों का एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, चारित्रिक और संज्ञानात्मक विकास पर चर्चा की गई. कुछ अभिभावकों ने मोबाइल को बच्चों के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. कुछ लोगों ने कहा कि 24 घंटे में 13 घंटे बच्चे मोबाईल से ही चिपके रहते हैं, सेमिनार में विशेष रूप से उपस्थित एमआर ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल एवं बाल मनोवैज्ञानिक शिल्पी सिंह ने कहा कि बच्चों को मोबाइल की लत से छुटकारा दिलाने से पहले हम अभिभावकों को खुद ही मोबाइल से दूरी बनानी होगी. बच्चे जो भी सीखते हैं वह बड़ों की नकल करके ही सीखते हैं. इसलिए सबसे पहले हमें बच्चे के सामने अनुशासित रहना होगा. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और टीवी के अत्यधिक संपर्क में रहने से बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं, उनकी दृष्टि और मानसिक शक्ति भी प्रभावित हो रही है. सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं को इस पर विशेष रूप से काम करना चाहिए, अन्यथा यह हमारे समाज में एक भयानक बीमारी बनकर उभरेगी. इसे भी पढ़ें-मद्रास">https://lagatar.in/madras-high-court-tells-stalin-government-presence-of-mosque-on-the-way-cannot-be-a-reason-to-stop-rss-march/">मद्रास

हाई कोर्ट ने स्टालिन सरकार से कहा, रास्ते में मस्जिद होना RSS का मार्च रोकने का कारण नहीं हो सकता…दी अनुमति

एक दिवसीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

अंतत: सावित्री बाई फुले बाल मनोविज्ञान अनुसंधान संस्थान ने निर्णय लिया कि नवंबर 2023 के प्रथम सप्ताह में हम बच्चों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिसमें बच्चों पर मोबाइल फोन का उपयोग न करने के मनोवैज्ञानिक प्रभाव बनाया जायेगा. अत्यधिक गैजेट के कारणों का मनोवैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा और इसके समाधान के प्रयास किए जाएंगे. इस क्षेत्र के कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को इस सेमिनार में शामिल कर सकता है, यह कार्यक्रम एक दिवसीय एवं निःशुल्क होगा. इसके लिए केंद्र पर आकर पंजीकरण कराना जरूरी है. पंजीकरण 26 अक्टूबर से शुरू होगा. पंजीकरण की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है. इसे भी पढ़ें-आरयू">https://lagatar.in/ru-phd-entrance-exam-fees-increased-students-protested/">आरयू

पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की फीस अधिक, छात्रों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही