Search

 
 
 

कोडरमा: सीनियर कुश्ती ट्रॉयल प्रतियोगिता संपन्न

 
Koderma: जिला स्तरीय सीनियर फ्री स्टाइल/ग्रीको रोमन पुरुष एवं महिला कुश्ती ट्रॉयल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया. कोडरमा जिला कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 40 सीनियर कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने कहा कि कुश्ती भारतीय पौराणिक खेल है. विश्व कुश्ती में भारतीय पहलवानों ने बहुत पदक जीते हैं और देश का मान बढ़ाया है. कुश्ती खेल से खिलाड़ियों को नौकरियां और छात्रवृत्ति मिल रही है. जिससे अब खिलाडी कुश्ती खेल से भी अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और उसे साकार भी कर रहे हैं. कहा कि इस प्रतियोगिता के आधार पर कोडरमा जिला सीनियर कुश्ती टीम का गठन किया जाएगा. जो आगामी 23वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे हिस्सा लेगी. यह प्रतियोगिता 14 से 16 अक्टूबर 2022 तक गोड्डा में आयोजित होगी. इसे भी पढ़ें– मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-motilal-das-became-the-president-of-pan-tanti-samaj-and-jitendra-das-as-secretary/">मनोहरपुर

: पान तांती समाज के अध्यक्ष बने मोतीलाल दास एवं सचिव जितेंद्र दास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही