Koderma : झुमरी तिलैया स्थित कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2023-24 की शुरूआत रुद्राभिषेक व हवन के साथ हुआ. पंडित रामानुज पांडेय के संरक्षण में यजमान प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू, प्रभारी मनोज कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष नवल कुमार के साथ विद्यालय के आचार्य और दीदी ने हवन किया. इस मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही. मौके पर अच्छी संख्या में अभिभावकों की भी उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naveens-family-met-ssp-regarding-harpreets-arrest/">जमशेदपुर
: हरप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले नवीन के परिजन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hhhh-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
: छह साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला वृद्ध दोषी करार, बुधवार को होगी सजा [wpse_comments_template]
: हरप्रीत की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से मिले नवीन के परिजन
alt="" width="600" height="400" />
हमारी संस्कृति हमारे आदर्श हैं- प्राचार्य
इस मौके पर प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने बताया कि हमारी संस्कृति व परंपराएं ही हमारे आदर्श हैं. इन्हें छोड़ कर आगे बढ़ने की कल्पना हम नहीं कर सकते हैं. जिस प्रकार लंबी कूद के लिए एक पैर को कसकर रखना होता है, उसी प्रकार हम अपनी संस्कृति को कसकर पकड़ते हैं. जो अपने अतीत को भूल जाता है वह कभी भी वर्तमान में उन्नति नहीं कर सकता. अतः सर्वजन हिताय, आत्मसुखाय, विद्यालय के कल्याण के लिए प्रथम दिन इस कार्यक्रम को किया गया. 4 अप्रैल 2023 से विधिवत पठन-पाठन प्रारंभ होगा. वहीं 20 अप्रैल से एकादश की कक्षाएं भी प्रारंभ होंगी. मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह के साथ-साथ सभी आचार्य दीदी उपस्थित रहे. सभी उत्साहित दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-old-man-convicted-of-misbehaving-with-a-six-year-old-girl-will-be-punished-on-wednesday/">जमशेदपुर: छह साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाला वृद्ध दोषी करार, बुधवार को होगी सजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment