Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: जिला परिषद बोर्ड की बैठक में कई योजनाओं पर हुई चर्चा

Koderma: कोडरमा में जिला परिषद बोर्ड की बैठक डीडीसी सभागार में हुई. जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. बैठक में सभी संबधित विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई. जिसमे मुख्य रुप से आय व्यय से संबंधित विवरण, पंचायत भवन का सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य मद में प्राप्त आबंटन का व्यय, ग्रामीण क्षेत्रों के चौक चौराहों व क्षेत्रों में सेवाओं का विस्तार जैसे मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज व्यवस्था और कृषि क्षेत्र में योजनाओं के जरिये समृद्धि लाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है. बोर्ड की उपलब्धियों में मेघातरी बस पड़ाव बंदोबस्ती 86 लाख 59 हजार में की गई, हाट बाजार निर्माण को लेकर 7 योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा, इसमे जयनगर में 1, सतगावां में 2 और मरकच्चो में 4 योजनाएं है.

ये रहे मौजूद

बैठक में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार यादव, बरही विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि सुधीर सिंह, कोडरमा विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह, जिप सदस्य महादेव राम, शांति प्रिया,नीतू कुमारी, मीता देवी, महेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, केदार यादव, प्रीति देवी, नीतू यादव, प्रमुख सत्यनारायण यादव, विजय सिंह, सुषमा देवी समेत सभी विभाग से संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-on-the-initiative-of-the-deputy-chief-the-water-tower-of-dholabeda-sabar-tola-was-repaired-got-rel/">डुमरिया

 : उप प्रमुख की पहल पर धोलाबेड़ा सबर टोला के जल मीनार की हुई मरम्मत, मिली राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही