Search

 
 
 

कोडरमा : पार्किंग स्थल पर लगाई जाती है दुकान, लोग जाम से परेशान

 
Koderma : झुमरीतिलैया के रहने वाले लोग आए दिन जाम से रूबरू होते रहते हैं. ओवरब्रिज के नीचे बने गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थल पर फुटपाथ दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है. ऐसी स्थिति में बाजार आये राहगीर जहां-तहां अपनी गाड़ी लगा देते हैं. इससे जाम की स्थिति बन जाती है. इस संबंध में जब फुटपाथ दुकानदारों ने पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर परिषद उन लोगों से चुंगी लेता है, इसलिए वे लोग दुकान लगाते हैं. पैसे देते हैं लेकिन सुविधा नहीं मिलती. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/on-the-first-day-of-sawan-there-was-a-flood-of-faith-in-deoghar-and-basukinath/">देवघर

: सावन के पहले दिन देवघर व बासुकीनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब

फुटपाथ दुकानदारों ने नगर परिषद पर फोड़ा ठीकरा

इस बाबत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनीत कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वो मिल नहीं पाये.. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पार्किंग स्थल पर कई दुकानें लगाई जाती है. मजबूरीवश लोग गाड़ियों को सड़क पर ही लगा देते हैं और खरीदारी करने लग जाते हैं. बता दें कि नगर परिषद शहरवासियों से मोटी रकम टैक्स के रूप में वसूलता है. दूसरी ओर नगर परिषद पर सुविधा नहीं देने का आरोप लगता रहता है. एक फुटपाथ दुकानदार ने बताया कि नगर परिषद पिछले कई वर्षों से वेंडिंग जोन बनाने का आश्वासन देता रहा लेकिन अभी तक इसके लिए जगह का भी चयन नहीं किया गया. ऐसे में वेंडिंग जोन की बात केवल छलावा नजर आ रहा है. इसे भी पढ़ें :मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-hearing-on-tanveers-bail-court-asked-for-case-diary/">मॉडल

लव जिहाद केस: तनवीर की बेल पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही