Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: श्याम निशान महिला मंडल ने मनाया होली उत्सव

Koderma: कोडरमा में श्याम निशान महिला मंडल की ओर से फाल्गुन श्याम होली उत्सव श्याम मंदिर में मनाया गया. मौके पर बाबा श्याम के दरबार में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिलाएं होली के गीतों पर झूमती नजर आयी. कार्यक्रम में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमे भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया. मंडल की कृत्तिका मोदी व पिंकी खेतान ने बताया कि 3 मार्च को सुबह 7 बजे दुर्गा मंदिर से निशान यात्रा झांकी के साथ निकाली जाएगी. जो पानी टंकी रोड स्थित श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम को ध्वजा अर्पण किया जाएगा. इस दौरान बाबा का अलौकि श्रृंगार व भजन का कार्यक्रम भी होगा. मौके पर निशा अग्रवाल, अंजुला खाटुवाला, सारिका केड़िया, रश्मि शर्मा, आभा सुरेका, ज्योति अग्रवाल, पूजा शर्मा, ज्योति शेखावत, सुजाता जोशी, मुरली शर्मा, ऋचा भोजनवाला, मृदुला मोदी, कविता भोजगढ़िया, पायल जोशी, शीतल पोद्दार, सुविता अग्रवाल, मधु शर्मा, प्रीति केड़िया, सृष्टि जोशी, पूनम सहल और सुमन जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंविधानसभा">https://lagatar.in/assembly-by-election-the-noise-of-campaigning-stopped-in-ramgarh-voting-on-27th/">विधानसभा

उपचुनाव : रामगढ़ में थमा प्रचार का शोर, 27 को वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही