Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सतगावां थाना का घेराव

Koderma : गुरुवार को चांदडीह के आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सतगावां थाना का घेराव किया. दो घंटे तक धरना दिया. घेराव में शामिल लोगों ने बताया कि पिछले दिनों गांव के ही आनंदी यादव, रेणु देवी, बंटी कुमार व उनके परिजनों ने छोटी कुमारी उम्र 14 वर्ष को मारपीट कर किया और फिर जहर खिलाकर मार दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि छोटी कुमारी का हत्यारा खुलेआम घूम रहा है. इसे पुलिस पकड़ नहीं रही है. ग्रामीणों ने इसी बात को लेकर थाना का घेराव किया. ग्रामीणों की मांग है कि हत्या के आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो नहीं एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hang-the-accused-of-murder-after-the-rape-of-a-teenager-abvp/">धनबाद

: किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के ​आरोपियों को फांसी दो- अभाविप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने के बाद आगे की कार्रवाई- थाना प्रभारी

वहीं थाना प्रभारी आनंद कुमार साह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सुपरविजन रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौके पर महावीर यादव, सरोज देवी, मथुरा यादव, अर्जुन यादव, रघु यादव,नरेश यादव,रंजन कुमार, मसुदन यादव,अजीत कुमार, रौशन कुमार, सुजीत कुमार, सचिन कुमार, पप्पू कुमार, संजय कुमार, मुन्ना कुमार, पवन कुमार, रामेश्वर यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-woman-injured-in-fight-dies-during-treatment-villagers-block-road/">कोडरमा

: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही