Search

 
 
 

कोडरमा : 6 सूत्री मांगों को लेकर समाजसेवी दीपेश अग्रवाल बैठे अनिश्चितकालीन धरना पर

 
Koderma/Satgawan : कोडरमा के सतगावां प्रखंड के पास समाजसेवी दीपेश अग्रवाल 6 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. दीपेश अग्रवाल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कई तरह की समस्याएं हैं, जिसमें सुधार करने की जरूरत है. वहां धरना को लेकर दीपेश अग्रवाल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी को आवेदन दिया है. जिसमें प्रखंड क्षेत्र के डेंजर स्पॉट को चिन्हित कर ब्रेकर लगाने, प्रत्येक चौक चौराहों पर हाई क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही है. साथ ही वैधडीह के शराब दुकान को पुलिस बैरियर के पहले शिफ्ट करने को कहा है. दीपेश ने आवेदन में पुलिस बैरियर से गुजरने वाली गाड़ियों का समय व नंबर नोट करने, गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम व गाड़ियों के तेज हॉर्न को नियंत्रित करने की भी बात कही है. जिससे इन समस्याओं का निदान हो सके.धरना दे रहे दीपेश का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें -महाराष्ट्र">https://lagatar.in/political-upheaval-in-maharashtra-split-in-ncp-ajit-pawar-sworn-in-as-deputy-chief-minister-in-shinde-bjp-government/">महाराष्ट्र

में सियासी भूचाल, NCP में टूट, अजित पवार ने शिंदे-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही