Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, पहले स्थान पर रहा आकाश हाउस

Koderma : सीसीए कार्यक्रम के तहत सेक्रेड हार्ट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वर्ग 6 से 8 तक के इस प्रतियोगिता में आकाश हाउस को प्रथम, पवन हाउस को द्वितीय और पानी हाउस को तृतीय स्थान मिला, जबकि धरती हाउस चौथे स्थान पर रहा. यहां विजेताओं में एंजेल भारती, ऋषिका कुमारी, आयुष कुमार, कुणाल पांडेय, पीयूष राज मोदी, नित्या वाणी, सौरव रंजन, ऐश्वर्या प्रीत, बबली कुमारी, आराध्या जायसवाल, सौम्या कुमारी और साक्षी यादव के नाम हैं. इसे भी पढ़ें :तमिलनाडु">https://lagatar.in/tamil-nadu-congress-leader-said-aid-comes-to-power-he-will-cut-off-the-tongue-of-the-judge-who-gave-the-verdict-against-rahul-gandhi/">तमिलनाडु

: कांग्रेस नेता की बदजुबानी, कहा, सत्ता में आयेंगे तो राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज की जबान काट लेंगे

मोरल वैल्यू पर भाषण प्रतियोगिता

वहीं दूसरी ओर वर्ग नवम-दशम में अनुशासन और मोरल वैल्यू पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. वर्ग नवम में संकल्प कुमार, सैलवी सिंह, माही सिंह, शुभम कुमार, स्वाति कुमारी, तनीषा शर्मा, सौम्या कुमारी, अनिंदिता कुमारी और शालिनी मोदी को अपने-अपने सेक्शन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला. जबकि वर्ग दशम में वंदना कुमारी, कौशांबी मालवा, मेघा सिंह, प्रियांशु कुमार सिंह, नयनतारा गुप्ता, जहान्वी कुमारी, जीया कुमारी, शीतल कुमारी और वीरेंद्र कुमार को अपने-अपने सेक्शन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला. इसे भी पढ़ें :पांच">https://lagatar.in/campaign-to-kill-five-prize-naxalites-will-be-written-in-golden-letters-dg-crpf/">पांच

इनामी नक्सलियों को मार गिराने वाला अभियान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : डीजी सीआरपीएफ

सीसीए कार्यक्रम बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर देता है

विद्यालय के एकेडमिक डॉयरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि सीसीए कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करता है. दोनों विंग में आयोजन को सफल बनाने में अनमोल रतन, संजय कुमार, आशुतोष गौतम, सुभय कुमार, रजनी बाला, रमेश कुंज, राहुल कुमार, अभिलाषा सिंह, सतीश कुमार, शंकर कुमार, पायल सिंह का योगदान रहा. पूरा कार्यक्रम एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार की देखरेख में हुआ. मौके पर दीपक सर्राफ, रणजीत सिंह, फैयाज कैशर, विक्की कुमार, विक्रम कुमार, पवन ठाकुर, जेपी सिंह, राकेश पांडेय और कुंदन राणा समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही