Search

 
 
 

कोडरमा :  खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग- विधायक अमित यादव

 
Koderma : जयनगर प्रखंड के नौकाडीह में एनसीबीसी क्लब के तत्वाधान में हुए फुटबॉल का फाइनल मैच सुगासांख बनाम अपना क्लब कोलुआ के बीच खेला गया. मैच का विधिवत उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया. बता दें कि इस मैच में अपना क्लब कोलुआ ने सुगासांख को 3-0 से पराजित किया. इसका उद्घाटन मैच कुछ दिन पहले हुआ था. मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि मानव जीवन में खेल अभिन्न अंग है. खेलकूद का महत्त्व सदियों से चला आ रहा है और फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो सबसे सस्ता है तथा शारीरिक विकास के दृष्टिकोण से यह एक अच्छा खेल माना जाता है. जरूरत है इस खेल के माध्यम से लोगों को अपनी पहचान राज्य और देश स्तर पर बनाना चाहिए. मौके पर विशिष्ट अतिथि निर्मला देवी, कुमकुम देवी, सुरेश यादव, उमेश यादव, मंटू पंडित, संजय पंडित, मुकेश पासवान, शंकर यादव, उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, रंजीत यादव, अजय यादव, महेश यादव, संदीप यादव, रामबचन यादव, मंजीत यादव ने मुख्य भूमिका निभायी. मैच के रेफरी के रूप में इंद्रदेव यादव, रणजीत यादव तथा विनीत यादव ने अपना योगदान दिया. इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/anti-naxal-campaign-will-intensify-in-jharkhand-and-bihar/">झारखंड

और बिहार में नक्सल विरोधी अभियान होगा तेज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही