Search

 
 
 

कोडरमा : दो ट्रकों में जोरदार टक्‍कर, एक ड्राइवर का दोनों पैर कटा, दूसरा भी गंभीर

 
Koderma : कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के थाना चौक के समीप दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्‍कर हो गई. हादसे में दोनों ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. ट्रक संख्या एनएल 01 क्यू 3399 बरही की ओर जा रहा था. जो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या बीआर 27 बी 3291 से टकरा गया. हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर का दोनों पैर घटनास्थल पर ही कट गया. वहीं दूसरे का ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालकों को निकालकर पुलिस-प्रशासन की टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/swine-flu-knock-in-jharkhand-patient-admitted-in-rims/">झारखंड

में स्वाइन फ्लू की दस्तक, रिम्स में भर्ती हुआ मरीज
हादसे के बाद ग्रामीणों में गुस्‍सा है. ग्रामीण हादसे के लिए बरही-रजौली फोर लेन निर्माण में लगी कंपनी आरकेएस कंस्ट्रक्शन को ठहरा रहे हैं. लोगों का कहना है क‍ि कंपनी निर्माण कार्य के दौरान कहीं भी डायवर्सन का उपयोग नहीं कर रही है और न सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है,  ज‍िससे वाहन चालक धोखे में आ जाते हैं और कई बार दुर्घटना के श‍िकार हो जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-back-the-cases-of-lockdown-violation-before-deepawali-cm-dr-ajay/">जमशेदपुर

: दीपावली से पूर्व लॉकडाउन उल्लंघन के मामले वापस लें सीएम- डॉ.अजय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही