Search

 
 
 

कोडरमा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

 
Koderma: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गयी. घटना मरकच्चो के चोपनाडीह के कोंडराडीह में आस्कर चौक पर हुई. छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी. तभी ईंट से भरी ट्रैक्टर की चपेट में छात्रा आ गयी. छात्रा की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है. छात्रा मरकच्चो के बांसडीह गांव की थी. मिली जानकारी अनुसार वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर कक्षा नौ की छात्रा थी. वह सहेलियों के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी. तभी आस्कर चौक के पास सामने से आ रही ईंट से भरी एक ट्रैक्टर ने छात्रा को अपने चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बच्ची के परिजन शव को घर ले गए. इसे भी पढ़ें- अमेरिकी">https://lagatar.in/us-report-pakistans-dual-character-mumbai-attacks-mastermind-jaish-e-mohammed-chief-masood-azhar-roaming-around/">अमेरिकी

रिपोर्ट : पाकिस्‍तान का दोहरा चरित्र, मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना मसूद अजहर छुट्टा घूम रहा          

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. मरकच्चो थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा दल बल के साथ बच्ची के घर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया. सहेलियों ने बताया कि मृतका को साइकिल सवार किसी लड़के ने टक्कर मारी थी. इसके बाद अनियंत्रित होकर वह ट्रैक्टर के चक्के के नीचे गिर गई. जहां दबने से उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें-  किसान">https://lagatar.in/farmer-leader-gurnam-singh-chaduni-will-form-a-political-party-press-conference-tomorrow-seeds-of-split-in-united-kisan-morcha/">किसान

नेता गुरनाम सिंह चढूनी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे! कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयुक्त किसान मोर्चा में फूट के बीज पड़े [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही