Search

 
 
 

कोडरमा : डीएवी स्कूल में विद्यार्थी सशक्तिकरण समारोह, दिये गये सैस और बैज

 
Koderma : झुमरीतिलैया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विभूति अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ. जिला परिवहन अधिकारी भागीरथ प्रसाद की उपस्थिति में जिम्मेदारी निभाने वाले विद्यार्थियों को सैस और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने सत्र 2023-24 के लिए विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले बच्चों को सैस एवं बैज पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-central-government-team-praised-the-dhanbad-master-plan-of-iit-ism/">धनबाद

: आईआईटी-आईएसएम के धनबाद मास्टर प्लान की केंद्र सरकार की टीम ने की तारीफ़

अनुशासन के साथ करें पढ़ाई- भागीरथ प्रसाद

विद्यालय के हेड बॉय कृष्णा सुरेखा, हेड गर्ल खुशी अग्रवाल, डिप्टी हेड आशुतोष कुमार, डिप्टी हेड गर्ल अनुष्का भदानी, कल्चरल कैप्टन बॉय अफान खान, कल्चरल कैपटन सारा खान, डिप्टी कल्चरल बॉय उपेंद्र सोनू, डिप्टी कल्चरल गर्ल समृद्धि सिंह एवं विद्यालय के चारों सदनों दयानंद, विवेकानंद, रामा कृष्णा एवं राजाराम महाराज सदन कैप्टन, कैप्टन बॉयज एवं गर्ल्स को हाउस का सैस प्रदान किया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि ने बच्चों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि हमें विद्यालय में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/corruption-is-corruption-from-bottom-to-top-in-jharkhand-annapurna-devi/">झारखंड

में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही