Search

 
 
 

कोडरमा: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र को पेंटिंग प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

 
Koderma: प्रकाश के रहस्य को सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन की जयंती को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रुप में देश भर में मनाया जाता हैं. कोडरमा के गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. पेंटिंग प्रतियोगिता में 68 प्रतिभागी शामिल हुए. जिसमे कैलाश सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र प्रशांत कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. जिसके बाद स्कूल के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने छात्र को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं संरक्षक आचार्य उमाशंकर कुमार व दीपक कुमार विश्वकर्मा को भी उन्होंने बधाई दी. मौके पर आचार्य प्रदीप कुमार, मनोज कुमार सिंह, रामानुज पांडेय, डॉ० धीरेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, सुनील कुमार, विजय मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, विजय तिवारी, संजय महतो, प्रणव प्रभास, प्रभात सौरभ, पवन शर्मा, टिंकू कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, चंद्रकावेरी निहाल, अर्चना सिन्हा, अनीता ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-theft-of-lakhs-in-a-jewelery-shop-became-a-challenge-for-the-police/">मुसाबनी

: आभूषण दुकान में हुई लाखों की हुई चोरी पुलिस के लिए बनी चुनौती
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही