Search

 
 
 

कोडरमा: विद्यार्थी कर रहे छात्र संघ चुनाव का इंतजार, प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

 
Koderma: विद्यार्थियों के लिए छात्र संघ का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होता है. जब कॉलेज में चुनावी बिगुल बजता है तो सभी छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ जाती है. लेकिन बीते दो सालों से कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की कोई सुगबुगाहट नहीं है. इससे विद्यार्थियों में रोष है. वे कॉलेज प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए https://lagatar.in/">

style="color: #0000ff;">लगातार
मीडिया की टीम जेजे कॉलेज पहुंची और छात्रों से बात की. [caption id="attachment_378423" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/45-subhrojyoti-sarkar-koderma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शुभ्रोज्योति सरकार[/caption] छात्र संघ के सह संयोजक शुभ्रोज्योति सरकार ने बताया कि लंबे समय से झारखंड के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है. इससे छात्रों को अपनी समस्याओं को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाने का मौका नहीं मिल पा रहा है. इससे छात्रों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि चुनाव नहीं होना छात्रों के जनतांत्रिक अधिकार पर कुठहराघात है. छात्र फेडरेशन जल्द ही छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग करती है. [caption id="attachment_378426" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/46-sankar-saw-koderma.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शंकर साव[/caption] वहीं शंकर साव ने बताया कि कई वर्षों से छात्र संघ का चुनाव नहीं होने के कारण छात्र अपनी बातों को पदाधिकारियों तक नहीं पहुंचा पा रहें. उनके सामने भी सत्र और सिलेबस संबंधी समस्याएं होती हैं. ऐसी समस्याओं को वे छात्र नेता के जरिये कॉलेज प्रबंधन तक पहुंचाते हैं. लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर ही नहीं मिल रहा है. कॉलेज प्रबंधन के साथ ही सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-wraps-up-pm-modi-with-nehru-and-vajpayee-on-taiwan-tibet-policy/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने ताइवान-तिब्बत नीति पर नेहरू और वाजपेयी के साथ पीएम मोदी को भी लपेटा
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही