Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आदर्श ट्यूटोरियल पॉइंट के विद्यार्थियों ने बनायी आकर्षक रंगोली

Koderma : रंगोली हमारे पर्व त्योहारों का मुख्य हिस्सा है. रंगोली से हमारे यहां सुख-समृद्धि का वास होता है. यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. देवी-देवताओं के आगमन के लिए खासकर भगवान गणपति और महालक्ष्मी के आगमन हेतु यह घर के मुख्य द्वार पर बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसी के तहत जयनगर के किलोकरी में स्थित आदर्श ट्यूटोरियल पॉइंट के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली कंपटीशन रखा गया, जिसमें सभी बैच के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए बेहतरीन कलाकृति जमीन पर उकेरा. इस अवसर पर ट्यूटोरियल पॉइंट के संचालक पिंटू कुमार पांडेय ने कहा कि रंगोली विभिन्न रंगों का समायोजन है जो हमारे जीवन से जुड़ा है. रंगोली घर और परिवार में सौभाग्य समृद्धि लाने और मेहमानों का स्वागत करने के लिए माना जाता है. इस प्रतियोगिता में स्नेहा, लक्ष्मी, पूजा, आरती, प्रियंका, निशा, शिवानी आकांक्षा, वर्षा, स्नेहा, अर्चना, ज्योति, मुस्कान, लक्ष्मी, काजल, सपना, लक्ष्मी, निधि, प्रीति, स्वाति, खुशबू, चांदनी, रानी सहित सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें–सॉफ्टवेयर">https://lagatar.in/software-engineer-gang-rape-case-seven-accused-arrested-within-60-hours/">सॉफ्टवेयर

इंजीनियर से गैंगरेप मामला : 60 घंटे के अंदर सात आरोपी धराये [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही