Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Koderma: कोडरमा जिला के तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की छात्रों ने जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. विद्यालय के छात्रों ने अंडर 12 आयु वर्ग में विजेता बने. अंडर 14 आयु वर्ग में दूसरे स्थान व अंडर 17 आयु वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे. इस मौके पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता छात्रों व कोच सुनील साव को विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता व प्राचार्या अपर्णा सिन्हा के द्वारा मेडल व ट्रॉफी दिया गया. छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनीष कपसीमे, अविनाश सेठ, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बीडी नस्कर, सकिन्दर कुमार, तुषार रॉय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर अमित दास ने छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-contract-medical-personnel-demonstrated-near-cs-office-for-confirmation/">धनबाद

: स्थायीकरण के लिए अनुबंध चिकित्सा कर्मियों ने किया सीएस ऑफिस के पास प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही