Search

 
 
 

कोडरमा : CBSE बोर्ड में ग्रिज़ली  स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, हर्ष कुमार विज्ञान में जिला टॉपर

 
Koderma  : तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के छात्रों ने सत्र 2021 - 22 में सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी की गयी 12वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय से विज्ञान संकाय में कुल 88 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें हर्ष कुमार 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कृष्णा पंडित 94.8 प्रतिशत, मानस राज 90. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ना केवल विद्यालय बल्कि  क्षेत्र का नाम भी रौशन किया है. वाणिज्य में विशाखा कुमारी और ऐश्वर्या सोनी विद्यालय टॉपर और कक्षा 10 में अविनाश कुमार मोदी विद्यालय टॉपर हुए हैं. समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों तथा उनके परिजनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-18-members-of-116-village-youth-displaced-organization-gave-mass-resignation/">चांडिल

: 116 गांव युवा विस्थापित संगठन के 18 सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही