Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: मुंह को साफ रखने के लिये छात्रों को किया गया जागरुक

Koderma: कोडरमा के सुंदरनगर स्थित किंडर गार्टन स्कूल में 170 छात्र -छात्राओं को मुंह व दांत के रख रखाव की जानकारी दी गयी. साथ ही ओरल स्क्रीनिंग भी की गयी. डॉ शरद कुमार ने छात्र छात्राओं को बताया कि मुंह को साफ और स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है. प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए. उन्होंने बताया कि मुंह की ठीक से सफाई नहीं करने से दांतों में कैविटी होती है और दुर्गंध आती है. बता दे कि पूरे भारत में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक चलने वाले राष्ट्रीय मुंख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहद ओरल स्क्रीनिंग अभियान में अब तक जिले में लगभग सत्रह हजार लोगों का ओरल स्क्रीनिंग किया जा चुका है. साथ ही अब तक सात विद्यालयों में कैंप लगाकर स्क्रीनिंग भी किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-226.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्क्रीनिंग के बाद स्कूली छात्र छात्राओं को टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट व हांथ धोने का साबुन राष्ट्रीय मुंख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुफ्त में वितरित किया गया. ओरल स्क्रीनिंग के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश पांडेय के अलावा शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार वर्णवाल, सुनील कुमार, शिक्षिका संगीता कुमारी, रिजवाना परवीन, स्वाति कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने में जिला एनसीडी के सहायक प्रदीप कुमार, डेंटल हैजिनिस्ट जितेंद्र कुमार मिश्रा ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-227.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-40-percent-marks-mandatory-to-pass-under-the-new-education-policy/">जमशेदपुर

: नयी शिक्षा नीति के तहत पास होने के लिए 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही