Search

 
 
 

कोडरमा : अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यालय के रखरखाव की जानकारी ली

 
Koderma : अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने अनुमंडल कार्यालय एवं भूअर्जन कार्यालय में रखरखाव और सेफ्टी नॉर्म्स की जानकारी ली. साथ ही आग लगने जैसी खतरों से बचाव के उपाय के बारे में कर्मियों से जानकारी ली. मालूम हो कि बीते दिनों अपर समाहर्ता कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से कई समान जल गये थे. वहीं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कार्यालय कर्मियों द्वारा पूजा की गई. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि हमें हमेशा कार्यालय को दुरुस्त रखना है, हाल ही में अपर समाहर्ता कार्यालय में हुई घटना के बाद सभी तरह के उपकरणों और डिवाइसेस को, जिन पर हम कार्य कर रहे हैं, की नियमित रूप से चेकिंग आवश्यक है. सेफ्टी नॉर्म्स को फॉलो करते हुए कार्य करना है. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जिलेवासियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी.
इसे भी पढ़ें - झुमरी">https://lagatar.in/the-team-of-jhumri-tilaiya-municipal-council-took-out-a-cleanliness-rally/">झुमरी

तिलैया नगर परिषद की टीम ने स्वच्छता रैली निकाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही