Koderma : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. डीसी के पहल पर सदर अस्पताल में कई मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराया गया. ताकि मरीजों का सुगमता से इलाज हो सके. सदर अस्पताल में ऑर्थो ओपीडी और ऑर्थो ऑपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध है. सदर अस्पताल में बुजुर्ग महिला के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण किया गया. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष चंद्र ने बताया कि मरीज भागीरथी देवी की उम्र 80 साल है. उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी. इस उम्र में कूल्हे की हड्डी को जोड़ना बहुत ही कठिन होता है. इस तरह का ऑपरेशन किसी बड़े अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में ही होता है. लेकिन अब सदर अस्पताल में भी यह सुविधा उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
कोडरमा : सदर अस्पताल में बुजुर्ग महिला के कूल्हे का हुआ सफल प्रत्यारोपण
Last Updated: Jan 03, 2023 12:00 AM (IST)