Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पटना-रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल, जयंत सिन्हा ने किया सफर

Koderma : पटना से रांची के बीच सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया. कोडरमा और बरकाकाना के रास्ते अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन रांची पहुंची. सोमवार को यह ट्रेन 9.25 बजे कोडरमा पहुंची और फिर 9.30 बजे हजारीबाग के लिए रवाना हो गयी. इस दौरान हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा भी कोडरमा जंक्शन पर मौजूद थे. सांसद ट्रेन पर सवार होकर हजारीबाग गये. ट्रायल रन के बाद इसी महीने ट्रेन का परिचालन भी शुरू होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-to-make-narendra-modi-pm-for-the-third-time-make-bjp-win-danve/">पाकुड़

: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए भाजपा को जिताएं- दानवे

वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल

नियमित तौर पर यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी. यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी. सोमवार को पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी. अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया गया. ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया गया. इसलिए रेल प्रशासन ने यह अपील की थी कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रहे. साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ttt-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें :गांडेय">https://lagatar.in/gandey-by-2024-every-poor-family-will-get-housing-annapurna-devi/">गांडेय

: 2024 तक हर गरीब परिवार को मिलेगा आवास : अन्नपूर्णा देवी

कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का हो सकता है ठहराव

जानकारी के अनुसार पटना के बाद जहानाबाद में इसका पहला ठहराव होगा. पूर्व मध्य रेलवे ने पटना, गया, रांची के अलावा दानापुर मंडल के अंतर्गत जहानाबाद तथा धनबाद मंडल अंतर्गत कोडरमा, हजारीबाग टाउन में ठहराव का प्रस्ताव भेजा गया है. यह हाई स्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही