Search

 
 
 

कोडरमा: एक्शन में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, देर रात कई दुकानों में की छापेमारी

 
Koderma: कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने देर रात झुमरीतिलैया शहर के कई दुकानों में छापेमारी की. उन्होंने बताया कि कई जगहों पर अवैध तरीके से लोगों को शराब का सेवन कराया जा रहा था. जिसकी शिकायत बार-बार मिल रही थी. जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम की मदद से जिन जगहों पर अड्डेबाजी होती थी उन जगहों को भी चिन्हित किया गया. साथ ही उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने की अपील की. उन्होंने यह भी बताया कि एक झोपड़ी नुमा होटल से शराब की बोतल बरामद की गई है. जिसे वहां अवैध रूप से रखा गया था.

पैंथर जवानों को भी लगाई फटकार

शहर में हो रहे अड्डे बाजी की शिकायतों पर पैंथर जवानों को भी पुलिस कप्तान ने जमकर फटकार लगाई. उन्होंने पैंथर के जवानों को वर्दी में रहने का आदेश दिया. साथ ही समय-समय पर दुकानों और अड्डेबाजी वालें जगहों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: बेबी">https://lagatar.in/4-july-read-important-news-of-jharkhand-and-country-and-world-in-shubham-sandesh/">बेबी

देवी बनी आबकारी मंत्री, आज से श्रावणी मेला, देवघर सहित संथाल में दूर होगी बिजली संकट, सेना में मेजर और कैप्टन की भारी कमी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही