Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जिले के 5 गांवों का सर्वे, उन्नत भारत अभियान के तहत हासिल की गई जानकारी

Koderma :  भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उन्नत भारत अभियान 2.0 का सर्वे कराया गया. इसके तहत ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा कोडरमा जिले के गोद लिए 5 गांवों जोंगी, पूतो, सरदारोडीह, नावाडीह, आरागारो में सर्वे कार्य पूरा किया गया. सर्वेक्षण के तहत विभिन्न आवश्यक सूचनाओं का संग्रह किया गया. इसे महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं द्वारा पूरा किया गया. सर्वे के दौरान प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों की आधारभूत जरूरतों की पहचान की. सर्वे में ग्रामीणों का शिक्षा स्तर, रोजगार, स्वास्थ्य, दैनिक जीवन, जल आपूर्ति, सरकारी योजनाओं की जानकारी जैसी जानकारी हासिल की. प्रशिक्षुओं ने लगभग 600 घरों में जाकर उनके दैनिक जीवन में आ रही समस्याओं को भी जाना. इस सर्वे का संचालन महाविद्यालय के उन्नत भारत अभियान 2.0 के समन्वयक सौरभ शर्मा और महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका खुशबू कुमारी सिन्हा के निर्देशन में किया गया. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-congressmen-burnt-the-effigy-of-tripura-chief-minister/">बहरागोड़ा

: कांग्रेसियों ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

सर्वे में इन्होंने लिया हिस्सा

सर्वे में बी॰एड॰ सत्र 2021-23 के प्रशिक्षु विकास कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रम दांगी, सूरज कुमार, राम कुमार, दिनेश कुमार, भीम कुमार, वरुण कुमार ,संदीप कुमार,राम कुमार, दिनेश कुमार एवं महाविद्यालय के चुन्नू कुमार, सुचित कुमार, अरविंद कुमार और अनुपम कुमार सिंह ने अपनी अहम भूमिका निभाई. सर्वे सम्पन्न होने पर महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को सर्वे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया. प्राचार्य डॉ बी.सी स्वेन ने प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना की, उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में सभी गोद लिए गांवों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें: कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-lic-employees-protested-against-the-central-government-by-forming-a-human-chain/">कोडरमा:

एलआईसी कर्मियों ने मानव शृंखला बनाकर केंद्र सरकार का किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही