Search

 
 
 

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल में कैबिनेट मेंबर्स के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

 
Koderma: कोडरमा जिला के तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में कैबिनेट मेंबर्स के लिए शपथ ग्रहण समारोह और फादर्स डे पर सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ईएसआईसी ऑफिसर इंद्रजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सेक्रेड हार्ट स्कूल एसएमसी के अध्यक्ष व झुमरी तिलैया नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, एसएमसी सदस्य आरिफ अंसारी और फखरुद्दीन अली मौजूद रहे. इस दौरान निदेशक प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया. जिसके बाद संयुक्त रुप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्राचार्य नवीन कुमार ने स्वागत भाषण दिया. साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. इसके बाद कैबिनेट मेंबर्स में स्कूल हेड ब्वॉय, स्कूल हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, कल्चरल प्रेसिडेंट, साइंस क्लब प्रेसिडेंट, आईटी क्लब प्रेसिडेंट, कम्युनिटी आउटरीच क्लब प्रेसिडेंट, परफॉर्मिंग आर्ट क्लब प्रेसिडेंट, स्कूल मैगजीन प्रेसिडेंट, ईसीओ क्लब प्रेसिडेंट और प्रीफेक्ट को शेशे पहनाकर उन्हें उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई. इसके बाद प्राचार्य नवीन कुमार ने सभी केबिनेट मेंबर्स को शपथ दिलाई. कैबिनेट के सभी सदस्यों ने अपने दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया.

विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

फादर्स डे पर आयोजित सेल्फी प्रतियोगिता के प्रथम 10 विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया. इसमें प्रेरणा कुमारी, अदरिजा विश्वास, माहिरा आरिफ नूर, रणवीर सिंह, आराध्या जायसवाल, लक्ष्य, सृष्टि कुमारी, सिमरन कुमारी, माही रानी और पारुल गुप्ता के नाम शामिल हैं. सभी बच्चों को अभिभावकों के साथ पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम का संचालन भूमि राज, शैल्वी सिंह, आकांक्षा कुमारी, निशा राज और अदिति रानी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर कुंतल जेठवा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, आशुतोष गौतम, चंदन पांडेय, शालू अरोड़ा, निर्मल अरोड़ा, शशि राज समेत अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lesson-not-learned-even-from-frequent-fire-incidents-only-food-supply-was-done-in-the-name-of-investigation/">धनबाद

: लगातार हुए अग्निकांड से भी नहीं सीखा सबक, जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही