Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मां मथुरासिनी महोत्सव में प्रतिभावन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Koderma : माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को गौरी शंकर मुहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि अजित वैश्यकियार ने उपस्थित लोगों को मां मथुरासिनी महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में हर पग पर मुसीबत आती है, लेकिन जो इन मुसीबतों से जूझ कर आगे बढ़ता है वो ही आगे नया मुकाम हासिल करता है. हार से कभी डरना नहीं चाहिए. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है. इसलिए सबों को अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने आत्मविश्वस को मजबूत करने की जरूरत है. उन्होंने सभी बच्चों को ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-in-patmada-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर ये रहे मौजूद

मां मथुरासिनी महोत्सव के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. समाज के बच्चे हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं. ऐसे में इन प्रतिभावान बच्चों को इस तरह के मंच उपलब्ध कराने से इनका आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मौके पर मुख्य अतिथि नवादा जेल अधीक्षक अजित वैश्यकियार व विशिष्ट अतिथि कोडरमा स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार, माहुरी वैश्य महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, राजेंद्र तर्वे, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, उप धर्म संचार मंत्री मनीष कुमार आकाश, उप सचिव राजकुमार अठघरा, केंद्रीय नवयुवक समिति उपाध्यक्ष रितेश लोहानी, मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, उपाध्यक्ष दयानंद पवनचौदह, कोषाध्यक्ष विजय वैश्यकियार, संगठन मंत्री विशाल भदानी, अरविंद एकघरा, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा, सचिव साहिल भदानी, खेल मंत्री संस्कार लोहानी, पीयूष लोहानी, महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवन समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-district-task-force-investigated-18-sealed-and-closed-crushers/">पाकुड़

: जिला टास्क फोर्स ने किया 18 सील व बंद क्रशर की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही